शुक्रवार, 14 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 14 Jun 2019 06:13:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 14 जून, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 14 जून, 2019 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। 
बृषभ : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। अत्याधिक अर्थाभाव से मन परेशान होगा। सगे-संबंधियों के बीच मधुरवाणी का प्रयोग करें। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।     
मिथुन : ग्रहों की अनुकूलता से प्रयत्न सार्थक होंगे। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।    
कर्क : निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।     

सिंह : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर में खुशहाली रहेगी।   
कन्या : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।  
तुला : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें। रोजगार में अति व्यस्तता रहेगी।  
वृश्चिक : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुखन हों। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा।
मकर : किसी प्रणय संबंध को लेकर मन परेशान होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  
कुंभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रत्नशील होगा। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।  
मीन : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment