बृहस्पतिवार, 13 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 13 Jun 2019 06:07:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 13 जून, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 13 जून, 2019 का राशिफल

मेष : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
बृषभ : असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा।       
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। संतान संबंधी दयित्वों की पूर्ति के लिए मन केंद्रित होगा। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी।
कर्क : परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। सुन्दर अभिलाषाएं मन में प्रसन्नता लाएंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे।
सिंह : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें। नये कार्योंं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।

कन्या : नये संबंधोंके के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगें। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर चिंतित होंगे
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें।
वृश्चिक : भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
धनु : सगे-संबंधों के बीच भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होग। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। दूसरो की आलोचना न करें।
कुंभ : दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आकलन करें। रोजगार में लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। समस्याओ के समाधान से उत्साहित होंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।
मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment