बुधवार, 12 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 12 Jun 2019 02:35:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 12 जून, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 12 जून, 2019 का राशिफल

मेष : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग से संबंधों में कटुता की आशंका है। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूरे करें।
वृषभ : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। अपने दिनचर्या को सुधारें। परिवार में कोई सुखद माहौल बनेगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मिथुन : खराब संगत से दूर रहें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।
कर्क : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।

सिंह : संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय होगा। अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
कन्या : अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें।
तुला : हर वक्त स्वयं को लाचार बनाये रखना अच्छी बात नहीं है। अत: समय का पूर्ण उपयोग करें। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे।
धनु : कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध से प्रभावित होंगे। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां  स्वाभाविक हैं। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा।
कुंभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। रोजगार से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति  हेतु किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।
मीन : अच्छी आशाओं से क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment