बृहस्पतिवार, 20 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 20 Jun 2019 05:59:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 20 जून, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 20 जून, 2019 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।    
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में स्वयं को केंद्रित करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।

सिंह : अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा।  
कन्या : भावनात्मक रूप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। 
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न आने दें। सगे-संबंधियों के बीच मधुर वाणी बोलें। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे।    
मकर : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छे आचार-विचार से सगे-संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें।    
कुंभ : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों का पालन करें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलें।   
मीन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो  सकते हैं। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment