मंगलवार, 4 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 04 Jun 2019 06:10:51 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 4 जून, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 4 जून, 2019 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अच्छे कार्यों  के लिए प्रशंसनीय होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।   
बृषभ : सगे-संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा।    
मिथुन : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।       
कर्क : भावनात्मक समस्याओं पर संबंधों में खुलकर बात करें। महत्वपूर्ण कार्यों  को कल पर न टालें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।   

सिंह : कुछ अच्छे आसार उत्साह का संचार करेंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा के पात्र बनेंगे। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या : नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन में कठिनाइयों से डरें क्योंकि समय अच्छा भी आएगा।       
तुला : घरेलू कार्यों  में अत्याधिक ब्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिवार में सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी।  महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे।    
वृश्चिक : परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। 
धनु : पुरानी बातों को भूलकर मन को सकारात्मक दिशा दें। नये संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें।   
मकर : बीती बातों को भूलने की कोशिश करें। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी।      
कुंभ : गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी।    
मीन : प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment