2 से 8 जून, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 02 Jun 2019 02:13:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 से 8 जून, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


ज्योतिष, 2 से 8 जून, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-महत्वपूर्ण निर्णय को विवेक पूर्वक लें। व्यावसायिक संबंधों में लाभ के आसार दिखेंगे। आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुंदर कल्पनाओं से ओतप्रोत होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को धार्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।   

वृषभ-इस सप्ताह रचनात्मक प्रवृत्ति उजागर होगी। नये व्यायसायिक संबंध बढ़ेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाई संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-आर्थिक सुदृता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। परिजनों व निकट संबंधियों का स्नेह मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बाद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन से कठिन कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे।

कर्क-आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। यदि आप तकनीकी, रचनात्मक अथवा मीडिया के क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

सिंह-अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से मन चिंतित होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह आपको ऊर्जावान बनाएगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।   

कन्या-इस सप्ताह दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। आर्थिक कठिनाइयों की आशंका है परन्तु अपने जुझारू प्रवृत्ति से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।  

तुला-इस सप्ताह आपका मन कुछ भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर परेशान होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित कर सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा विषम स्थिति में भी कार्यों को सार्थक करेंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्यधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें।

वृश्चिक-निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें बल्कि मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। यात्रा द्वारा लाभ का योग है। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।

धनु-आकस्मिक कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का एहसास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु कार्यों को कल पर न टालें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। 

मकर-यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। घरेलू एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ घर में उत्साह का माहौल रहेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।

कुंभ-जिम्मेदारियों के पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे।  व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिकज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।

मीन-सगे-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियां संभव। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। घर में किसी मेहमान का आगमन संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment