शुक्रवार, 31 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 31 May 2019 04:31:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 31 मई, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 31 मई, 2019 का राशिफल

मेष : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका के क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय की अपेक्षित है।
बृषभ : निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन : घरेलू दायित्वो के प्रति सक्रीयता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। संबंधों में व्यवहारकुशल बनें। सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी संभव। निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद बनावें।   
कर्क : नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाऐंगी। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा।  बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। 
सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। दुविधाओं को त्याग कर सही योजनाओं पर केन्द्रित होंवे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।

कन्या : राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिन्ताओ को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
तुला : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति के आसार है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव।    
वृश्चिक : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता के आसार है। पुराने संबंधों से लाभ संभव।    
धनु : सामाजिक सक्रीयता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता उत्साह का संचार करेगा। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे।       
मकर : हसमुख व मजाकिया स्वभाव से आपने आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।
कुंभ : किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न देवें। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।
मीन : शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे।  ग्रहो की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment