बृहस्पतिवार, 30 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 30 May 2019 05:12:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 30 मई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 30 मई, 2019 का राशिफल

मेष : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी न होने दें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।      
बृषभ : कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अवरोधित कार्य हल होंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
मिथुन : प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों से खिन्न होंगे। अच्छे कार्यों द्वारा प्रशंसा मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। राजनीतिज्ञों को ग्रहो का सहयोग मिलेगा।
कर्क : भौतिक इच्छाएं बलवती होंगी। रोजगार में कुछ अच्छे अवसर बनेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह बढ़ेगा। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। अच्छी आकांक्षाओं की पूर्ति संभव।

सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव।
कन्या : किसी महत्वपूर्ण फैसले के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी नये कार्य में आपका रुझान बढ़ेगा। नवीन योजनाओं द्वारा प्रगति के आसार बनेंगे।    
तुला : घरेलू कार्यों में अत्याधिक व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पारिवारिक ब्यस्तताएं बढ़ेंगी। परिवार में कोई सुखद स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी।
वृश्चिक : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। परिश्रम का समुचित लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
धनु : नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। उपस्थित साधनों में सन्तुष्ट व तृप्त होने का प्रयत्न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और दूसरों पर कटाक्ष भाषा का प्रयोग न करे। मन अच्छी कल्पनाओं से प्रभावित होगा।
मकर : अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। प्रियजनों का सनिध्य मिलेगा। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें।
कुंभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छे कार्यों के लिए प्रशंसनीय होंगे। शासन-सत्ता से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधों में खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। ईष्र्याभाव का त्याग सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment