बुधवार, 29 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 29 May 2019 05:52:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 29 मई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 29 मई, 2019 का राशिफल

मेष : वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और अपने को उसी में केंद्रित करें पत्नी के साथ मधुर वाणी का प्रयोग करें।
बृषभ : जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करेंगे तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता बढ़ेगी।
मिथुन : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों में परिश्रम से प्रगति संभव।
कर्क : बुद्धिमत्ता व परिश्रम का मिला-जुला संजोग का भरपूर लाभ मिलेगा। सफलताएं आंतरिक क्षमता का एहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संतान संबंधी दायित्व पूर्ण होंगे।
सिंह : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी।   
कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी।

तुला : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता हेतु नये उत्साह का संचार होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बन सकती है।
वृश्चिक:  भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विमर्श करें।
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए कर्तव्यों का ठीक तरहसे निर्वहन् करें। भविष्य के प्रति मन में चिंता उत्पन्न होंगी। वर्तमान कार्य से मन में असन्तुष्टि संभव। आलस्य का त्याग करें।
कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन तत्पर होगा। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी।
मीन : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी लोगों से न कहें। भावना से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर में खुशहाली रहेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment