मंगलवार, 28 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 28 May 2019 06:18:56 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 28 मई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 28 मई, 2019 का राशिफल

मेष : अभिभावको एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे       
बृषभ : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नये संबंधों के प्रति मन उत्साहित होगा। किसी संबंध को लेकर बहुत परेशान हो सकते हैं। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी।     
मिथुन : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। भावुकता भौतिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसे सुधारें।      
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।     

सिंह : मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  
कन्या : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें।
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें।    
वृश्चिक : प्रिय लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। सामाजिक संबंधों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा।
धनु : अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रभावी होंगे। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।
मकर : सगे-संबंधों में मर्यादा का ख्याल करें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। 
कुंभ : नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए काफी व्यस्तता का समय होगा। रोजगार में ब्यस्तता बढ़ेगी।   
मीन : एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। नये लक्ष्य व नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग ऊर्जावान बनाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment