शुक्रवार, 24 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 24 May 2019 06:56:53 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 24 मई, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 24 मई, 2019 का राशिफल

मेष : किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न हुए व्यावसायिक अवरोध का हल ढूंढने में मन केंद्रित होगा।         
बृषभ : अच्छा अवसर मन में उत्साह का संचार करेगा। किसी नयी संवेदना का असर किसी रिश्ते को जन्म देगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।       
मिथुन : अपनी आंतरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा पर केंद्रित हों। परिजनों व मित्रों का सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में कोई अवरोधित कार्य सार्थक होने के आसार बनेंगे।    


कर्क : भौतिक चकाचौंध से प्रभावित मन अभाव की अनुभूति से दुखित होगा। कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असंतोष पैदा हो सकता है।
सिंह : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रात होगा। मन को खराब विचारों से दूर रखें।
कन्या : धैर्य पूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। प्रतिभा व आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओ के प्रति आशान्वित करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनायें।   
तुला : परंपराओं व संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। ईश्वरीय आस्था हर स्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। 
वृश्चिक : परिजनों के दुख-सुख के प्रति मन में चिंता संभव। परिश्रम से आर्थिक सफलता अर्जित करेंगे। दूसरों पर कटाक्ष न करें। धैर्यहीनता व परिवर्तनशीलता लक्ष्य से दिग्भ्रमित करेगा।
धनु : किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। मांगलिक आयोजनों में सम्मलित होंगे। महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी।  
मकर : जिम्मेदारियों से घिरा मन काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मिलनसारिता के कारण संबंधों का विस्तार होगा।   
कुंभ : संबंधों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। आंतरिक बातों को परिजनों के समक्ष व्यक्त करें। नई स्थितियों से नई प्रतिभा का संचार होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में वांछित सफलता मिलगी।    
मीन : निर्थक हीन भाव न रखें साथ ही प्रगतिशील लोगों से ईष्याभाव ठीक नहीं है। पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ के आसार हैं। परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव महसूस होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment