बृहस्पतिवार, 23 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 23 May 2019 06:19:40 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 23 मई, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 23 मई, 2019 का राशिफल

मेष : अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। कुछ अच्छे आसारों से मन प्रफुल्लित होगा। पेशे-संबंधी यात्रा में अवरोध संभव। शिक्षार्थियों के लिए विशेष लाभकारी आसार हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। 
बृषभ : आय-व्यय पर संतुलन बनाने की चेष्ठा करें। स्वयं पर भरेासा रखते हुए योजनाओं को सुचारु रूप से क्रियान्वित करें। संबंधों में सरल व व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। अर्थाभाववश चिंता संभव।
मिथुन : कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन हतोत्साहित होगा सगे-संबंधियों के प्रति नयी शिकायतें संभव। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन मे उत्साह का संचार होगा।  
कर्क : किसी परिजन से वाद-विवाद की आशंका है। आपका मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम बढ़ेगा। 
सिंह : पद-प्रतिष्ठा में सफलता के आसार हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। रोजगार में प्रगति संभव।    

कन्या : अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। अत्याधिक व्यय से मन परेशान होगा। समस्याओं के समाधान के लिए मन नयी युक्तियों पर केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित न हों।
तुला : किसी महत्वपूर्ण संबंध कोलेकर मन परेशान होगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित होगा। नाजुक संबंधों में संतुलित एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें। कोई हितैषी बिगड़े संबंधों में सुधार कराएगा।  
वृश्चिक : रोजगार संबंधी कोई नयी योजना बनेगी। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। 
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। नये समीकरण लाभकारी कार्य क्षमता के परिचायक होंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आय-व्यय में संतुलन बनाने का प्रयत्न करें। आलस्य का त्याग करें।
मकर : कोई महत्पूर्ण कार्य हल होता हुआ नजर आएगा। कोई नई जिज्ञासा मन को आकषिर्त करेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में प्रगति संभव।
कुंभ : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे। नियोजित कार्यकुशलता प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सुखद कार्यों की व्यस्तता रहेगी।
मीन : पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन जुटाने में मन केंद्रित होगा। क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकार हो सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। रोजगार में लाभ के अवसर मिलेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment