बुधवार, 22 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 22 May 2019 01:02:00 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिेए बुधवार, 22 मई, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 22 मई, 2019 का राशिफल

मेष : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनायेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधों में अपने नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
मिथुन : भविष्य संबंधी चिंताएं छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान होंगे। 
कर्क : बीती बातों को सोचकर मन व समय दोनों को खराब न करें। किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे।  
सिंह : किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।

कन्या : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से ग्रसित होगा। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
तुला:  बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।   
वृश्चिक : निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।
धनु : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन प्रभावी होंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनावें।
मकर : पारिवारिक कार्योंं में व्यस्तता बनेगी। परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्योंं में संलग्नता से लाभ संभव। 
कुंभ : परिजनों के बारे में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। 
मीन : कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। शासन-सत्ता एवं राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment