मंगलवार, 21 मई, 2019 का राशिफल

Last Updated 21 May 2019 04:46:42 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 21 मई, 2019 का राशिफल।


मंगलवार, 21 मई, 2019 का राशिफल

मेष : निराशावादी विचारों का त्याग करें।  शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है।   

बृषभ : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। घर में खुशहाली रहेगी। 
मिथुन : राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक स्थिति रहेगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। अनावश्यक किसी से झगड़े की आशंका है। अत: वाणी पर संयम रखें।   
कर्क : परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्योंं में संलग्नता से लाभ संभव। कुछ अच्छे विचार मन पर प्रभावी होंगे।     

सिंह : महत्वपूर्ण दायित्व पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य केप्रति सचेत रहें।
कन्या : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से प्रभावित रहेगा।  
तुला : नकारात्मक विचारों को मन पर प्रभावी न होने दें। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी कुछ कठिनाइयों को लेकर मन परेशान होगा। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
वृश्चिक : सगे-संबंधों में नैतिक कर्तब्यों विमुख न हों। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। आर्थिक दृष्टि से काफी अच्छा दिन रहेगा।  
धनु : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। महत्वपूर्ण संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। उत्साह में वृद्धि और कार्यक्षेत्र में प्रयत्न सार्थक होंगे।   
मकर : किसी नये क्षेत्र में उत्साह का अनुभव होगा। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के प्रति मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। 
मीन : कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment