बुधवार, 5 जून, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Jun 2019 03:24:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 5 जून, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 5 जून, 2019 का राशिफल

मेष : कोई छोटी बात भी परिवार में तनाव का कारण बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। सफलताएं आंतरिक क्षमताओं का एहसास कराएंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।
बृषभ : छोटी-छोटी पारिवारिक बातों को बाहरी व्यक्तियो से न कहें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व जानकार लोगों से विचार-विमर्श करें।
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार है। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।   

कर्क : भावना से उद्वेलित मन सगे-संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साहित होंगे। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
सिंह : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नये आसार बनेंगे।
कन्या : बीते हुए दिनों को याद कर भाव-विभोर होंगे। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शासन-सत्ता में व्यस्तता बढ़ेगी।  मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।
तुला : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे।
वृश्चिक : व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का सही तरीके से पालन करें। घर में खुशहाली रहेगी।
धनु : किसी प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नकारात्मक सोच से बाहर निकलें और सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों।
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। वर्तमान कार्य से मन में असंतुष्टि उत्पन्न होगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी।
कुंभ : जीवन में सही लक्ष्य व सुदृढ़ता को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति संभव है। महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेंगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें।
मीन : परिश्रम का भरपूर लाभ उठाएंगे। पारिवारिक दायित्वों की चिंता उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। सामाजिक सक्रियता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment