बृहस्पतिवार, 4 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 04 Apr 2019 05:37:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 4 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। मन धनागम की नयी युक्तियों पर केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। निकट संबंधों में पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बने। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।   
बृषभ : धार्मिक व पारम्परिक कार्यों में मन केंद्रित होगा। कोई सृजनात्मक कार्य पूर्ण होगा। भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं मन को प्रभावित करेंगी। मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।     
मिथुन : बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने नाजुक संबंधों को मधुर बनायें।      
कर्क : गलतियां स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें। पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।  

सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।  
कन्या : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में किसी विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी। 
तुला : नाजुक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगायें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
वृश्चिक : किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। 
धनु : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।   
मकर : परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। प्रियजनों का सानिध्य प्राप्त होगा।   
कुम्भ : किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें। परिवार को सुब्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। 
मीन : मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यनिष्ठ बने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित होगा। पुरानी बातों कों भूल वर्तमान के साथ समझौता करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment