बुधवार, 3 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 03 Apr 2019 05:52:34 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 अप्रैल, 2019 का राशिफल/पंचांग।


बुधवार, 3 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी रवैया अपनायें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न करें। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी।       
बृषभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने।    
मिथुन : नये कार्योंं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।     
कर्क : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में किया गया परिश्रिम सार्थक होगा।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अच्छे कार्योंं से परिजनों के दिल में जगह बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी के साथ मधुरता लायें।
कन्या : नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। हर स्थिति में भी परिजनो के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। घर में खुशहाली रहेगी।         
तुला : व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। प्रणय संबंधों में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्योंं में न गंवाए।    
वृश्चिक : किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। करेगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है।
धनु : संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।  
मकर : नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ  संभव।      
कुंभ : मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव।   
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कर्जदारों से मन परेशान रहेगा। नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment