कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 5 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Apr 2019 06:06:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 5 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 5 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। संतान संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी।  
बृषभ : दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।
मिथुन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  
कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारिय्यां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी बोलें।     

सिंह : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।    
कन्या : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।       
तुला : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। सफलताओं से क्षमताओं का एहसास होगा।
वृश्चिक : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।
मकर : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
कुंभ : कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ होंगे।
मीन : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। नकारात्मक चिंताओ को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment