चैत्र नवरात्र: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा

Last Updated 06 Apr 2019 10:04:43 AM IST

मां दुर्गा अपने प्रथम स्वरूप में शैलपुत्री के नाम से जानी जाती हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा।


चैत्र नवरात्र: पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा

माता शैलपुत्री अपने पूर्व जन्म में सती के नाम से प्रजापति दक्ष के यहां उत्पन्न हुई थीं और भगवान शंकर से उनका विवाह हुआ था।

मां शैलपुत्री वृषभ पर सवार हैं। इनके दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल पुष्प सुशोभित हैं। पार्वती एवं हैमवती भी इन्हीं के नाम है।

मां शैलपुत्री दुर्गा का महत्व एवं शक्तियां अनंत हैं।

नवरात्र पर्व पर प्रथम दिवस इनका पूजन होता है। इस दिन साधक अपने मन को ‘मूलाधार’ चक्र में स्थित करके साधना प्रारम्भ करते हैं। इससे मन निश्छल होता है और काम-क्रोध आदि शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment