7 से 13 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 07 Apr 2019 12:35:09 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग।


7 से 13 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

रविवार, 7 अप्रैल, 2019, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05, काशी-प्रात: 05:43, कानपुर-प्रात: 05:54, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:41 लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:42, काशी-सायं 06:16, कानपुर-सायं 06:28, पटना-सायं 06:08, देहरादून-सायं 06:40, गोरखपुर-सायं 06:16, लखनऊ-सायं 06:26 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:25, काशी-प्रात: 07:04, कानपुर-प्रात: 07:14, पटना-प्रात: 06:55, देहरादून-प्रात: 07:20, गोरखपुर-प्रात: 07:01, लखनऊ-प्रात: 07:11 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात 08:34, काशी-रात 08:07, कानपुर-रात 08:19, पटना-रात 19:58, देहरादून-रात 08:33, गोरखपुर-रात 08:07, लखनऊ-रात 08:17 बजे। राहुकाल 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 17, शक् संवत् 1940। चैत्र शुक्ल द्वितीया, संवत् 2076, सौर (मीन) चैत्र मास की 25, प्रविष्टें। सावान 01, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया अप. 04:02 बजे तक तदन्तर तृतीया तिथि शुरु। अिनी नक्षत्र प्रात: 08:44 बजे तक तदन्तर भरणी नक्षत्र शुरु। विष्कुम्भ योग रात्रि 09:08 बजे तक तदन्तर प्रीति योग शुरु। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मेष राशि में ही संचरण करेगा। झूलेलाल जयन्ती (सिन्धी), मुस्लिम सावान 8 हिजरी 1440 शुरु, यायीजय योग शुरु अप. 04:02 बजे से, सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय प्रात: 08:44 बजे तक, शुक्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में सायं 06:27 बजे प्रवेश करेगा।                                                    
मौसम : पूर्ववत् दिन की अपेक्षा उत्तरीय क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान बढ़ेगा। उत्तर-मध्य मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा परन्तु पश्चिमी हवा चलने से रात्रि में थोड़ी ठंडक होगी।

मेष : संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। धैर्य व वाणी में मधुरता लायें। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है। कोई रोजगार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति निकटता से छबि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अत: सतर्क रहें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। समाजिक गतिबिधियों मे क्रियाशीलता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे।
वृषभ : इस सप्ताह अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। जीवन में सुख-दुख दोनों हैं किंतु सभी स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने वाला ही सफल होता है। कुशल बौद्धिक क्षमता से समस्याओं को हल कर लेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी का वातावरण सुखद लगेगा। महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवराध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें।
मिथुन : अच्छी भावनात्मक अभिब्यक्ति से संबंधों को मधुर बनायें। व्यावसायिक लाभ के आसार से मन उत्साहित होगा। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय स्वयं दायित्वों पर केंद्रित हों। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक हैं। उच्चस्तरीय संबंधों का सहयोग मिलेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन के अनुकूल चलें। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन में चिंता संभव। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करेंगे।       
कर्क : नई अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों को कुछ कठिनाई का एहसास होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में ब्यस्तता संभव। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रविवार एवं मंगलवार को भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। माता अथवा किसी श्रेष्ठजन के सुख-दुख के प्रति चिंता संभव। अत्याधिक भावुकतावश किसी संबंधी की छोटी बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नई आशाएं मन को उत्साहित करेंगी। रोजगार में आपका अनवरत् श्रम रंग लएगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं बढ़ेंगी।  
सिंह : चिंताओं का त्याग कर कैरियर के प्रति सजग हों। संतान संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति के लिए चिंतित होंगे। परिजनों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता उनके प्रयासों को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से से सलाह लेवें। शुक्रवार एवं शनिवार को सुनियोजित कार्य प्रणाली द्वारा कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता मिलेगी। मन अच्छी भावनाओ से ओत-प्रोत होगा।    
कन्या : पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मनोबल के साथ आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे एवं विषम स्थितियों में भी हर दायित्व को पूर्ण करने में सफल होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को पुरानी घटनाओं के स्मरण मन में कष्ट संभव। अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को कुशल नियोजन व नेतृत्व की अदभुत क्षमता से रचनात्मक कार्यों को अन्जाम देंगे। मधुर वाणी से संबंधों में लोकप्रिय बनें। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति संभव।   
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन आशंकित रहेगा। अविवाहितों के विवाह संबंधी प्रक्रियाएं गति पकड़ेंगी। रविवार एवं सोमवार को  तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए प्रयत्नशील होगा। व्यावसायिक संबंधों से लाभ के आसार दिखेंगे। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। परिवार में अभिभावक की अस्वस्तता से मन चिंतित होगा। कुछ कानूनी कठिनाइयों की आशंका है। अत: सतर्क रहें। शुक्रवार एवं शनिवार को विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से अपयश के शिकार हो सकते हैं। जीवन साथी से बैचारिक मतभेद संभव। अत्याधिक भावुकता से सगे-संबंधों में दूरी बढ़ेंगी।
वृश्चिक : गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अनुकूल होगा। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। रोजगार में अवरोध समाप्त होंगे। मन इधर-उधर की बातों से विचलित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। लापरवाहीवश असफलताओं का जिम्मेदार स्थितियों को ठहराना सहीं नहीं है। दूसरों में कमियां निकालने के बजाय खुद में सुधार लायें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कुछ नई योजनाओं से मन सिंचित होगा।   
धनु : इस सप्ताह किसी अति महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाई संभव। आपका मन कार्यक्षेत्र की ओर पूर्णरूपेण केंद्रित रहेगा। 
संघर्ष व परिश्रम से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। उच्छृंखलता पर काबू रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। रविवार एवं सोमवार को अपनी मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। नये महत्वपूर्ण दायित्वों के बोझ से मन बोझिल होगा।
मकर : कुछ नकारात्मक चिंताएं परेशान करेंगी। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद संभव। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों एवं राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सोमवार एवं मंगलवार को नवीन योजनाओं को पूर्ण करने हेतु ऊर्जा की अनुभूति होगी। किसी नये लाभ के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सेत रहें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओ से सावधान रहे। खानपान में सतर्कता अपेक्षित है, अन्यथा उदर बिकार की आशंका है।
कुंभ : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित ब्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। विविध प्रकार की कुछ मानसिक कठिनाइयां संभव किंतु ग्रहों की अनुकूलता से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। नई रुचि नये ब्यक्तित्व के निर्माण में सहायक होगी। महत्वपूर्ण कार्य को सम्पन्न कराने में परिजनों की मतानेकता से मन असंतुष्ट होगा। रविवार एवं सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।
मीन : कठिनाइयों के दौर से निकलने का समय आ गया है। अब सही दिशा में सकारात्मक प्रयत्न की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति जिज्ञासा प्रबल होगी। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सहायक होगी। बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कुप्रभावित करता है। अत: इसे सुधारें। आर्थिक रुप से आत्मनिर्भरता की इच्छा प्रबल होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति आकांक्षी मन उसकी प्राप्ति हेतु लोलुप होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को विद्यार्थियों की सफलताएं उत्साह में वृद्धि करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment