शनिवार, 9 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 09 Mar 2019 05:16:05 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 9 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग।


शनिवार, 9 मार्च, 2019 का राशिफल, पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

मेष : कुछ नयी अभिलाषाएं उत्साहित करेंगी। भविष्य संबंधित कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

बृषभ : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता के प्रेरित करेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं पैदा होंगी।
मिथुन : रोजगार में महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु ब्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
कर्क : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
सिंह : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। शासन-सत्ता के लोगों को लाभकारी आसार नजर आएंगे।

कन्या : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है।     
तुला : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पाले भावना से उद्वेलित मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु चिंता संभव।
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
धनु : लाभकारी संबंधों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। आपकी गरिमा बढ़ेगी।       
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। उच्च महत्वकांक्षाएं अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी।
मीन : नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment