17 से 23 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 17 Feb 2019 07:14:57 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 से 23 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल।


17 से 23 फरवरी, 2019 का साप्ताहिक राशिफल




रविवार, 17 फरवरी, 2019, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:58, काशी-प्रात: 06:31, कानपुर-प्रात: 06:43, पटना-प्रात: 06:23, देहरादून-प्रात: 06:57, गोरखपुर-प्रात: 06:31 लखनऊ-प्रात: 06:41 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:12, काशी-सायं 05:52, कानपुर-सायं 06:02, पटना-सायं 05:43, देहरादून-सायं 06:07, गोरखपुर-सायं 05:49, लखनऊ-सायं 05:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 03:40, काशी-अप. 03:23, कानपुर-अप. 03:32, पटना-अप. 03:13, देहरादून-अप. 03:33, गोरखपुर-अप. 03:19, लखनऊ-अप. 03:29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:43, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:16, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:30, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:08, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:47, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:18, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:28 बजे। राहुकाल 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय माघ 28, शक् संवत् 1940। माघ शुक्ल द्वादशी, संवत् 2075, सौर (कुम्भ) फाल्गुन मास की 06, प्रविष्टें। जमादि-उस्सानी 11 हिजरी 1440 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी प्रात: 08:10 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि शुरु होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:51 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात चतुर्दशी योग शुरु। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर पूर्वा. 11:23 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। एकादशी व्रत का पारण प्रात: 08:10 बजे तक, सोपपदा12, वेदारम्भ में अनध्याय, भीष्म द्वादशी (उदया तिथि), प्रदोष व्रत, त्रयोदशी तिथि क्षय, यायीजय योग प्रात: 08:10 बजे से सायं 04:46 बजे तक, रवियोग शुरु सायं 04:46 बजे तक, कल्पादि13, मरुस्थल मेला (जैसलमेर)।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा ठंडक में वृद्धि होगी। पूरे उत्तरीय मैदानी इलाकों में पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा रात्रि में ठंड व कोहरे में वृद्धि होगी साथ ही कहीं धूप तो कहीं बदली से मिश्रित भरे दिन होंगे।



मेष- इस सप्ताह  कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र प्रतिभा निखरेगी। कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता लाभप्रद होगी। निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी के यात्रा की योजना बनेगी।    
वृषभ- इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर विरोधाभास हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।     
मिथुन- इस सप्ताह आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की  ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की राजनीतिक क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क- अवरोधित कार्यों के समाधान होने के आसार बनेंगे। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा योजनाओं को सार्थक करेंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु मन बेचैन होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगा।   
सिंह- इस सप्ताह रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से दूर रखें।  
कन्या- बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। नये आसार आप में अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ के प्रति सावधानी अपेक्षित है। रविवार एवं सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।      
तुला- इस सप्ताह किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारी ब्यस्त रहेंगे। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक- काल्पनिकता से दूर यर्थाथता के धरातल पर योजनाओं को सार्थक करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। एक साथ ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। काफी दिनों से आपके ऊपर भावुकता हावी है, जिसका बुरा असर पड़ रहा है। इसे सुधारें। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसमें सुधार लाने का प्रयास करें।  
धनु- कार्यक्षेत्र में व्यक्तित्व में बदलाव जरूरी है, क्योंकि कार्यक्षेत्र की पुरानी सारी परिस्थितियां बदल गई हैं और नयी स्थितियां आ गई हैं।
कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर- पुरानी मार्मिक बातें आज भी आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि निकट संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नये दायित्वों की वृद्धि से मन उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। 
कुंभ- आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। पारिवारिक वातारण में असंतुष्टि संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। 
मीन- इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। आप में कुछ अदभुत उत्साह नजर आएगा। अपने कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों एवं आधुनिक ढंग से विकास का मार्ग बनाएंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनो की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment