श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर हमले की भाजपा ने &

Last Updated 03 Mar 2009 12:37:07 PM IST


नयी दिल्ली। पाकिस्तान में श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर हमले की आलोचना करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि यह वह समय है जब दुनिया को भारत की चिंताओं को समझना चाहिए। भाजपा ने कहा कि यह घटना पाकिस्तान को आंतकवादी देश घोषित करने के लिए विश्व समुदाय को विवश करेगी। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा इस घटना के बाद दुनिया पाकिस्तान को आतंकवादी देश के रूप में मान्यता देने के लिए विवश होगी। हमारी पार्टी ने सबसे पहले भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजे जाने का विरोध किया था। उन्होंने कहा हम हमले की भर्त्सना करते हैं। यह केवल क्रिकेट पर हमला नहीं है बल्कि शांति चाहने वाले विश्व बंधुत्व पर भी हमला है। र्र्ंं उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात की फौरी जरूरत को रेखांकित करती है कि भारत की चिंताॐ पर ध्यान दिया जाए। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के दौरे पर गई श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर आज लाहौर में हमला किया गया जिसमें पांच पुलिसकर्मी मारे गए और छह खिलाड़ी घायल हो गए।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment