AMOLED डिस्प्ले के साथ Noise ने लॉन्च की कमाल के फीचर्स वाली स्मार्टवॉच

Last Updated 26 Sep 2023 11:58:56 AM IST

Noise की ये स्मार्टवॉच 1.8 इंच के AMOLED डिस्प् से लैस है। जिसका रेजोल्यूशन 368x448 पिक्सल है। Noise ने लॉन्च की कमाल के फीचर्स वाली स्मार्टवॉच


noise colorfit icon 2 smartwatch

Noise colorfit icon 2 smartwatch launched: Noise कंपनी हमेशा से ही अपने यूजर्स के लिए कुछ नया लेकर आती है। इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है जी हां Nois  ने भारत में अपनी लेटेस्ट और दमदार फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच ColorFit Icon 2 को लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस के साथ यूजर्स को पूरे सात दिनों की बैटरी लाइफ मिलेगी साथ ही 60 से अधिक सपोर्ट मोड और 150 से अधिक वॉच फेस मिलेंगे।  इस स्मार्टवॉच की 1,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच में आपको कई सारे ऐसे दमदार फीचर्स मिलेंगे जिन्हें देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग मिलेगी, साथ ही  1.8-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसमें वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन और हार्ट रेट सेंसर के साथ SpO2 मॉनिटर की सुविधा भी मिलती है।

कहां से खरीद पाएंगे ColorFit Icon 2 स्मार्टवॉच
आप इसे ऑनलाइन साइट  Flipkart.in और gonoise.com से खरीद सकते हैं।
इस ColorFit Icon 2 वॉच को दो कलर में लॉन्च किया गया है - एलीट ब्लैक और एलीट सिल्वर। दोनों ही कलर बहुत एटरेक्टिव हैं।

Noise ColorFit Icon 2 की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
1- Noise की ये स्मार्टवॉच 1.8 इंच के AMOLED डिस्प् से लैस है। जिसका रेजोल्यूशन 368x448 पिक्सल है।

2- ये स्मार्टवॉच एआई वॉयस असिस्टेंट के साथ-साथ सिरी और गूगल असिस्टेंट को भी सपोर्ट करती है।

3- Noise की इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। जिससे यूजर्स को स्मार्टवॉच से सीधे कॉल करने और रिसीव करने में काफी मदद मिलेगी।

4- इस डिवाइस में बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है साथ ही एक माइक्रोफोन भी। इसके अलावा अपने कॉन्टेक्ट को सेव करने के लिए इसमें दस कॉन्टेक्ट तक सेव करने का ऑप्शन हैं।

5- इसमें हार्ट रेट, SpO2, स्लीप जैसे कई फैक्टर्स को मॉनिटर करने के लिए हेल्थ सूट मिलता है।

6- NoiseFit Icon 2 स्मार्टवॉच के साथ 60+ स्पोर्ट्स मोड और 150 से अधिक वॉच फेस भी दिए गए हैं।

7- इस स्मार्टवॉच में IP68 रेटिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि Noise ColorFit Icon 2 स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।

प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment