Jr NTR ने हॉलीवुड में भारत को किया गौरवान्वित, द अकेडमी की लिस्ट में सुपरस्टार का नाम

Last Updated 20 Oct 2023 12:14:07 PM IST

आरआरआर में अपने दमदार रोल के बाद जूनियर एनटीआर न सिर्फ साउथ एक्टर हैं बल्कि अब वह ग्लोबल स्टार बन गए हैं। ऑस्कर में आरआरआर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि लोग भारतीय फिल्मों के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर हो गए


सबसे आइकॉनिक और ऐतिहासिक फिल्मों में से एक की लिस्ट में अपना नाम शामिल करने वाली फिल्म आरआरआर की सफलता अभी भी कई मायनों में जारी है। फिल्म से जुड़ी एक और उपलब्धि खाते में जुड़ गई है। इस बार उपलब्धि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को मिली है। दरअसल, फिल्म में राम चरण के साथ जबरदस्त रोल में नजर आए साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर को ऑस्कर एकेडमी ने क्लास ऑफ एक्टर की लिस्ट में अहम जगह दी है। ऑस्कर अकादमी ने अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ-साथ जूनियर एनटीआर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के अभिनेताओं की सूची में मान्यता दी है।

जूनियर एनटीआर को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा 'एक्टर्स ब्रांच' की सूची में शामिल किया गया है। स्वाभाविक है कि इस उपलब्धि के बाद पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री, खासकर जूनियर एनटीआर के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।  ऑस्कर में फिल्म 'आर' की सफलता के बाद एकेडमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह घोषणा ये की है। ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर नजर डालें तो 'एक्टर्स ब्रांच' के सदस्यों का चयन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के आमंत्रण पर किया जाता है। अकादमी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर उन पांच अभिनेताओं के नाम साझा किए जो इस वर्ष इसके सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं।

इस सूची में जूनियर एनटीआर के साथ ह्युई क्वान, मार्शा स्टीफन ब्लेक, कैरी कंडोम और रोजा सेलाज़ार भी शामिल हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ''अकादमी के नए सदस्य वर्ग के अभिनेताओं का परिचय''। इस पोस्ट के बाद एनटीआर के फैंस इतने उत्साहित हो गए हैं कि पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा है- एक्टिंग वाकई इन हाथों में सुरक्षित है, एनटीआर को इस लिस्ट में देखकर खुशी हुई। एक अन्य यूजर ने लिखा है- किसी अवॉर्ड की जरूरत नहीं, एनटीआर वाकई अद्भुत हैं।

आरआरआर में अपने दमदार रोल के बाद जूनियर एनटीआर न सिर्फ साउथ एक्टर हैं बल्कि अब वह ग्लोबल स्टार बन गए हैं। ऑस्कर में आरआरआर का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि लोग भारतीय फिल्मों के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर हो गए। मूल गीत नाटू नाटू के साथ, फिल्म ने लॉस एंजिल्स में क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म का पुरस्कार भी जीता। इसके अलावा फिल्म ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड भी जीता है। फिल्म बाहुबली के बाद राजामौली ने आरआरआर के रूप में दुनिया को एक और अद्भुत तोहफा दिया, जिसने न केवल ऑस्कर जीता बल्कि साउथ एक्टिंग को एक नए रूप में पेश किया।

 

समय डिजि़टल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment