रिया ने मेरे बेटे सुशांत को जहर खिलाया, वह उसकी कातिल है: के.के. सिंह

Last Updated 27 Aug 2020 11:20:23 AM IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने गुरुवार की सुबह खुलकर कहा कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को जहर दे रही थी और वह मेरे बेटे की कातिल है।


सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह

यह बात सिंह ने एक वीडियो जारी कर कही। इसके साथ ही 15 सेकंड के इस वीडियो में सिंह ने सीबीआई से रिया और उसके साथियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की।

पारिवारिक सूत्रों द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में सिंह ने कहा, "रिया मेरे बेटे सुशांत को जहर खिलाती थी। वह उसकी कातिल है। रिया और उसके साथियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें इसकी सजा दी जानी चाहिए।"


बता दें कि सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं पिछले कुछ दिनों में सुशांत की मौत के पीछे बॉलीवुड, क्रिकेट जगत के ड्रग्स और दुबई के अंडरवर्ल्ड के बीच कथित संबंधों से जुड़े कारणों के नए अनुमान सामने आए हैं।

के.के. सिंह पहले ही सुशांत की मौत के लिए रिया और उसके परिवार को आरोपी बताते हुए पटना में प्राथमिकी दर्ज करा चुके हैं।

सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment