बॉलीवुड सितारों को उंगलियों पर नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान नहीं रहीं

Last Updated 03 Jul 2020 09:30:45 AM IST

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का गुरुवार देर रात मुंबई में निधन हो गया।


मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (फाइल फोटो)

बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका कोविड-19 परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सरोज खान 71 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था।

उन्हें सब प्यार से मास्टर जी कह कर बुलाते थे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment