लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने किया रामायण का पाठ, चौपाई शेयर कर दी ये सीख

Last Updated 01 Jun 2020 01:58:19 PM IST

अमिताभ बच्चन ने मानस की एक चौपाई का स्क्रीन शॉट शेयर करके नाम और नामी के बीच के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रामायण के पाठ के जरिये लोगों को महत्वपूर्ण संदेश दिया है। अमिताभ सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरों, कविताओं और मैसेज ट्वीट करते रहते हैं।

इस बार उन्होंने रामायण के पाठ से एक महत्वपूर्ण संदेश लोगों को दिया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट के जरिए नाम और नामी के बीच के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।अमिताभ ने अपनी खुशी जताई और लिखा, “आज पूजा के समय, रामायण पाठ में ये पढ़ा, अच्छा लगा।

अमिताभ ने टि्वटर पर पाठ की तस्वीर साझा की है जिसमें नाम और नामी के रिश्ते को समझाया गया है। इसमें लिखा है , “ समझने में नाम और नामी एक से हैं, किंतु दोनों में परस्पर स्वागी और सेवक के समान प्रीति है। (अर्थात नाम और नामी में पूर्ण एकता होने पर भी जैसे स्वामी के पीछे सेवक चलता है, उसी प्रकार नाम के पीछे नामी चलते हैं।



प्रभु श्री रामजी अपने राम नाम का ही अनुगमन करते हैं, नाम लेते ही वहां आ जाते हैं) नाम और रूप दोनों ईश्वर की उपाधि है। ये (भगवान के नाम और रूप), दोनों अनिवर्चनीय हैं अनाद‍ हैं और सुंदर शुद्ध भक्तयिुक्त बुद्ध‍ि से ही इनका (दिव्य अविनाशी) स्वरूप जानने में आता है।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment