लॉकडाउन डायरी: हिना खान ने खुद की आइब्रोज थ्रेडिंग
Last Updated 01 Jun 2020 10:50:54 AM IST
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अभिनेत्री हिना खान को अपने आईब्रो की थ्रेडिंग करने के लिए खुद ब्यूटीशियन बनना पड़ा।
अभिनेत्री हिना खान |
अभिनेत्री ने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह अपने आइब्रो और होंठों के उपरी हिस्से को धागे से सेट करती नजर आ रही हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "लॉकडाउन में बढ़े आईब्रोज और होंठों के अनचाहे बालों को खुद से सेट किया.. 'अत्मनिर्भर'। मैंने इसे खुद से किया।"
हिना को आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर 'हैक्ड' में देखा गया था।
| Tweet |