अमिताभ बच्चन ने लिखा इमोशनल ब्लॉग, बताया क्‍यों कभी ऋषि कपूर से मिलने अस्‍पताल नहीं गए

Last Updated 01 May 2020 11:57:34 AM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को याद करते हुये कहा है कि वह बेहद उत्साही और मेहनती कलाकार थे और उनका अंदाज महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर से मिलता था।


ऋषि कपूर के निधन के बाद सबसे पहले ​अमिताभ ने ट्वीट कर फैंस को उनके जाने की जानकारी दी थी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में ऋषि को पहली बार देखने से लेकर दोनों के बीच के संबंधों को कलम से उकेरने की पूरी कोशिश की है।

अमिताभ बच्चन ने ​अपने ब्लॉग में लिखा, “मैंने पहली बार ऋषि कपूर को उनके घर देवनार कॉटेज, चेंबूर में देखा था। जब मुझे राज कपूर जी ने घर पर एक शाम आमंत्रित किया था। वह एक बेहद ही ऊर्जावान एवं चुलबुले थे। उनकी आंखों में एक अलग ही शरारत थी। उस वक्त वह अपनी फिल्म ‘बॉबी’ के लिए तैयारी कर रहे थे। इसके बाद हमने उन्हें कई बार स्टूडियो में देखा। वह बेहद उत्साही और मेहनती नौजवान थे जो हर तरह से सीखने के लिए तैयार रहते थे।।

अमिताभ ने लिखा, “वो बहुत बेखौफ चलते थे। कई बार तो उनका अंदाज एकदम महान पृथ्वीराज कपूर से मिलता था। हमने कई फिल्मों साथ काम किया। यकीन विश्वास मानिए जब वो कुछ कहते थे आपके पास उनकी बातों का कोई विकल्प नहीं होता था। वह सेट पर अक्सर हम सभी को हंसाते रहते थे। केवल सेट पर ही नहीं वह हर उस जगह जहां मौजूद होते थे वहां का माहौल ही खुशनुमा बना रहता था। ‘मैं उन्हें अस्पताल में कभी मिलने नहीं गया था .. मैं उनके मुस्कुराते हुए करुण चेहरे पर संकट नहीं देखना चाहता था। लेकिन मैं निश्चित हूँ .. जब वह गया था, वह एक सौम्य मुस्कान के साथ चला गया होगा।

गौरतलब है कि अमिताभ ,ऋषि कपूर को अपना छोटा भाई मानते थे। दोनों ने ही साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। अमिताभ ने ऋषि कपूर के साथ कभी कभी, अमर अकबर ऐंथोनी, नसीब, कुली, अजूबा और 102 नॉट आउट में काम किया था

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment