ऋषि कपूर के निधन से सदमे में अमिताभ, बोले- मैं टूट गया

Last Updated 30 Apr 2020 11:48:15 AM IST

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने साथी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)

अमिताभ ने अपने ट्वीट में भावुकता भरे शब्दों में लिखा, "वो गया। ऋषि कपूर गये। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।"

बॉलीवुड की फिल्मों में अमिताभ और ऋषि की जोड़ी काफी लोकप्रिय रही।

उन्होंने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया था, जिनमें अमर अकबर एंथनी, कुली, नसीब, अजूबा और हाल में आई फिल्म 102 नॉटआउट शामिल है।

ऋषि कपूर का गुरुवार को यहां 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कल यहां एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

साल 2018 में ऋषि कपूर को पहली बार कैंसर का पता चला था, जिसके बाद अभिनेता लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में रहे थे। वह ठीक होने के बाद सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment