लॉकडाउन में घुड़सवारी कर रहे हैं सलमान खान, शेयर किया वीडियो

Last Updated 11 Apr 2020 12:48:42 PM IST

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान लॉकडाउन में घुड़सवारी सीख रहे हैं।


कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है और लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं।

सलमान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में हैं। लॉकडाउन के कारण वो घर नहीं जा पा रहे हैं। काम से मिले इस ब्रेक को वह खूब इंजॉय भी कर रहे हैं। वह कभी पेंटिंग बनाते हैं कभी फल तोड़ते दिखाई देते हैं। सलमान अब घुड़सवारी कर रहे हैं।

सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वो पहले अपने कंधे और सिर पर घांस रखकर घोड़े को बड़े प्यार से खिलाते दिख रहे हैं। इसके बाद वो राइडिंग के लिए जाते हैं।

 

वहीं, अपने घोड़े को वो दुलार करते भी नजर आते हैं। इसके साथ वो वीडियो में सभी को अपने घोड़े से इंट्रोड्यूस भी करवाते हैं। सलमान इस घोड़े का नाम चेल्सी बताते हैं।

 

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment