Video: कोरोना वायरस से बचने के लिए अमिताभ बच्चन ने सुनाई अवधी कविता, बोले...

Last Updated 13 Mar 2020 10:33:08 AM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुये एक कविता के जरिये लोगों से सावधान रहने की अपील की है।


बच्चन ने गुरुवार रात को अपने टविटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया जिसमें वह अवधी भाषा में कविता के जरिये कोरोना से एहतियात बरतने के लिये संदेश दे रहे हैं।

बच्चन ने कविता में कहा, ‘‘बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईश्वर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।’’

गौरतलब है कि कर्नाटक के कलबुर्गी में कोरोना वायरस के संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत के बाद गुरुवार को देश में इस संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है। देश में फिलहाल कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 73 है जबकि वि में इस वायरस से अबतक 4600 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

देखें वीडियो

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment