बेटे हर्षवर्धन के साथ 'राम लखन' का रीमेक बनाना चाहते हैं अनिल कपूर

Last Updated 21 Dec 2018 03:11:16 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ का रीमेक बनाना चाहते हैं।


‘राम लखन’ का रीमेक बनाना चाहते हैं अनिल कपूर (फाइल फोटो)

अस्सी के दशक में बनी सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘राम लखन’ का रीमेक करण जौहर और रोहित शेट्टी मिलकर बनाने वाले थे लेकिन बात नहीं बन सकी।

अब चर्चा है कि अनिल कपूर ‘राम लखन’ का रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह रीमेक रीमेक लखन के नजरिए से होगा।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के रीमेक से अनिल अपने बेटे हषर्वर्धन कपूर को एक और बड़ा मौका देना चाहते हैं।

हषर्वर्धन कपूर ने अब तक दो फिल्मों  में काम किया लेकिन उनकी फिल्में सफल नहीं रही है। अनिल कपूर उन्हें एक बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं।

अनिल कपूर का मानना है कि उनके बेटे में दम है और खराब फिल्मों की वजह से हषर्वर्धन का नुकसान हुआ।

चर्चा है कि अनिल कपूर ने सुभाष घई से इस बारे में चर्चा की है और अगले महीने तक ये प्रोजेक्ट फाइनल हो सकता है। अनिल कपूर का भी हषर्वर्धन संग इस फिल्म में काम करना तय माना जा रहा है।

 

 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment