...जब 'केदारनाथ' का एक सीन देख रो पड़ीं अमृता सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह फिल्म केदारनाथ में अपनी बेटी सारा अली खान का एक सीन देखकर रो पड़ीं।
![]() सारा अली खान, अमृता सिंह (फाइल फोटो) |
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया है।
फिल्म को दर्शकों, क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सारा ने बताया कि केदारनाथ देखने के बाद उनकी मां अमृता सिंह का कैसा रिएक्शन था।
सारा ने बताया, ‘‘मां ने मूवी की कहानी सुनी थी। कुछ क्लिप भी देखे थे। बावजूद इसके मूवी देखने के बाद क्लाइमेक्स के समय वे रो पड़ीं। ये मेरे लिए बड़ी चीज थी।’’
सारा अली खान की केदारनाथ की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए करीना कपूर ने खास तैयारी की है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे केदारनाथ में सारा का काम बहुत पसंद आया। जल्द ही मैं सारा के लिए पार्टी रखूंगी। उन्होंने फिल्म में शानदार काम किया है।’’
केदारनाथ के बाद सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें सारा के अपोजिट रणवीर सिंह हैं।
| Tweet![]() |