प्रियंका पांचवीं बार एशिया की सबसे सेक्सी महिला

Last Updated 07 Dec 2017 03:24:07 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को लगातार पांचवीं बार 'एशिया की सबसे सेक्सी महिला' घोषित किया गया है. इससे वह काफी खुश हैं.


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

लंदन के साप्ताहिक अखबार 'इस्टर्न आई' में प्रकाशित एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं की सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर है. प्रियंका को पांचवीं बार मिला एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला.

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस पर ट्वीट किया, "इस पुरस्कार के लिए मुझे अपने मां और पिता को धन्यवाद देना चाहिए. मुझे यह पूरी तरह उनसे ही मिला है और यह आप सभी के प्यार के कारण है, जिसने मुझे पांचवी बार इस सूची में शीर्ष पर रखा. धन्यवाद इस्टर्न आई..आप जानते हैं कि किसी लड़की को कैसे खुश किया जा सकता है."



इस सूची में टीवी अभिनेत्री निया शर्मा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि 'बाजीराव मस्तानी' की अभिनेत्री दीपिका पदुकोण तीसरे स्थान पर हैं.

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment