शोएब मलिक ने रचाई तीसरी शादी, एक्टर सना जावेद संग बंधन में बंधे
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने तीसरी शादी रचा ली है। उन्होंने इसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया है
शोएब मलिक,सना जावेद |
शोएब मलिक ने एक बार फिर से शादी कर सभी को चौंका दिया है। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दोनों ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाक क्रिकेटर शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी। लेकिन, बीते कुछ वक़्त से उनकी तलाक की खबरें सामने आ रही थीं।
सानिया मिर्जा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के ज़रिए एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "शादी मुश्किल है. तलाक मुश्किल है. अपनी मुश्किल चुनिए..."
एक अन्य पोस्ट का कैप्शन है- जब कोई चीज आपके दिल की शांति को परेशान करती है, तो उसे जाने दें। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी कई तस्वीरें भी हटा दी हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की अफवाहें नवंबर 2022 से सुर्खियां बटोर रही थीं।
अफवाहें 2023 में फिर से सामने आईं जब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और उस हिस्से को हटा दिया जिसमें लिखा था- एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar। उल्लेखनीय है कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
| Tweet |