Bollywood News: व्हीलचेयर पर लालबाग के राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे, बबीता कपूर और रणधीर कपूर आए नजर

Last Updated 26 Sep 2023 08:41:12 PM IST

गणेश उत्सव के इस त्योहार को मुंबई और पुणे जैसे शहर से बेहद जोर-शोर से मनाया जा रहा है। भक्त मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। पिछले 8 दिनों से लालबाग के दर्शन आम जनता से लेकर कई फिल्मी सितारों भी किए।


babita-randhir

Ganesh Utsav 2023: गणेश उत्सव के इस त्योहार को मुंबई और पुणे जैसे शहर से बेहद जोर-शोर से मनाया जा रहा है। भक्त मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। पिछले 8 दिनों से लालबाग के दर्शन आम जनता से लेकर कई फिल्मी सितारों भी किए। वहीं आज बबीता कपूर और रणधीर कपूर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

देश भर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। 19 सितंबर से शुरू हुआ बप्पा का ये उत्सव 29 सितंबर को विसर्जन के साथ खत्म होगा। इन 11 दिनों तक बप्पा लोगों के घर विराजते हैं और अपने भक्तों को ढेर सारा आशीर्वाद देकर जाते हैं।

इस त्योहार को मुंबई और पुणे जैसे शहर से बेहद जोर-शोर से मनाया जा रहा है। भक्त मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। पिछले 8 दिनों से लालबाग के दर्शन आम जनता से लेकर कई फिल्मी सितारों भी किए।

इस बीच मंगलवार यानी 26 सितंबर को गणेश उत्सव के आठवें दिन लालबाग के राजा के दर्शन करने करीना कपूर के पेरेंट्स यानी बबीता कपूर और अपने जमाने के सुपरस्टार रणधीर कपूर पहुंचे। इस दौरान एक्टर व्हीलचेयर पर नजर आए तो वहीं एक्ट्रेस बबीता केयरटेकर का हाथ थामे लालबाग की गलियों में चलती नजर आईं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर बप्पा से मिलने की खुशी साफ देखने को मिली।

एक दौर था जब मुंबई वालों की निगाहें कपूर खानदान के गणेश उत्सव पर होती थी। हर साल कपूर खानदान के आरके स्टूडियो को इस उत्सव में दुल्हन की तरह सजाया जाता था। इतना ही नहीं इस दौरान पूरा कपूर खानदान इस मौके पर इकट्ठा होता है और ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश की स्थापना करता था, लेकिन वक्त के साथ-साथ कपूर परिवार ने आरके स्टूडियो बप्पा की स्थापना करनी बंद कर दी। हालांकि, ये परंपरा अभी भी चल रही है। अब आरके स्टूडियो तो नहीं रहा लेकिन रणबीर कपूर की मां यानी नीतू कपूर बप्पा को हर साल अपने घर लेकर आती हैं और पांचवें दिन वह बप्पा को विदा करती हैं।

अर्चना श्री
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment