South Films On OTT: इस वीकेंड घर बैठे देखें साउथ की शानदार फिल्में

Last Updated 15 Sep 2023 02:17:48 PM IST

'बाहुबली' से लेकर 'आरआरआर' तक और 'केजीएफ' से लेकर 'पुष्पा' तक साउथ की ऐसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है। अब ये फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं


साउथ फिल्मों का देश में एक अलग ही क्रेज है। कुछ सालों से इंडिया में साउथ फिल्मों ने तेजी से अपनेी पकड़ मजबूत की है। "बाहुबली से लेकर 'आरआरआर' तक और 'केजीएफ' से लेकर 'पुष्पा' तक साउथ की ऐसी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं। अब ये फिल्में ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही हैं जिन्हें आप घर बैठ देख सकते हैं।

दुल्कर सलमान और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म 'सीता रामम' 5 अगसत 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म प्राइम वीडियो और डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। फिल्म में दुल्कर सलमान और मृणाल ठाकुर के अलावा रश्मिका मंदाना, भूमिका चावला और गौतम वासुदेव मेनन भी अहम किरदार में हैं। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। फिल्म नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। प्रभास की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर अवेलेबल है। रामचरण और सामंथा रूथ प्रभु स्टारर फिल्म 'रंगस्थलम' 30 मार्च 2018 में रिलीज हुई थी। अब फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। वहीं एक्ट्रेस सावित्री की बायोपिक 'महानति' भी अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' में नानी ने लीड रोल निभाया है,फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं नानी की दूसरी फिल्म 'ईगा' भी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है जिसमें सामंथा प्रभु ने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया है। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा की फिल्म 'डियर कॉमरेड' भी देखी जा सकती है।
 

सहारा समय लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment