प्याज पर लगा 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क
Last Updated 20 Aug 2023 10:23:29 AM IST
टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए शनिवार को प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया।
![]() टमाटर को देख प्याज पर चौकन्नी हुई सरकार |
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्याज पर पहली बार निर्यात शुल्क लगाया गया है। प्याज का खुदरा बिक्री मूल्य शनिवार को दिल्ली में 37 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।
वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना के जरिए 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया।
चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से चार अगस्त के बीच 9.75 लाख टन प्याज का निर्यात किया गया है।
सरकार ने इससे पहले प्याज के निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए हमेशा न्यूनतम निर्यात मूल्य का इस्तेमाल किया था। हालांकि, इस साल पहली बार निर्यात शुल्क लगाया गया है।
| Tweet![]() |