आज से महिलाओं के लिए खास डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत, जानें क्या है खास

Last Updated 01 Apr 2023 10:40:50 AM IST

नए वित्त वर्ष 2023-24 में महिलाओं के लिए एक खास डिपॉजिट स्कीम का की शुरुआत किया गया गया है। जिसका एलान वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एक फरवरी 2023 को बजट पेश करते हुए किया था।


(सांकेतिक फोटो)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एक फरवरी 2023 को बजट पेश करते हुए महिलाओं के लिए खास डिपॉजिट स्कीम का एलान किया था जिसका लाभ अब महिलाएं उठा सकती हैं।

शुक्रवार को राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन के साथ इस स्कीम को अधिसूचित किया गया।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह स्कीम लाई गई है। यह स्कीम 2 साल के लिए साल 2025 तक है। इस स्कीम में बचत पर 7.5 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा। साथ ही इसमें जरूरत पडने पर आंशिक निकासी का भी प्रावधान रखा गया है। 

7.5 फीसदी की ब्याज दर के साथ यह स्कीम एक साल में 15,427 रुपये का रिटर्न देगी। दो साल में इस स्कीम से आपको 32,044 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस तरह इस स्कीम में आपकी 2 लाख रुपये की रकम दो साल में 2.32 लाख रुपये हो जाएगी।

महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र एक बार की छोटी बचत योजना है जो दो साल के लिए पेश किया गया है। केंद्रीय बजट में योजना की घोषणा करते हुए, सीतारमण ने कहा था कि इसे मार्च 2025 तक दो साल की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

जानें क्या है खास:-
यह योजना आंशिक निकासी विकल्प के साथ 7.5 प्रतिशत की निश्चित ब्याज दर पर दो साल के कार्यकाल के लिए महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 लाख रुपये तक की जमा सुविधा प्रदान करेगी। योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक की राशि जमा की जा सकती है।

इस योजना के तहत खोला गया खाता एकल धारक खाता होगा। 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से ब्याज तिमाही आधार पर जोड़ा जाएगा और खाते में जमा किया जाएगा। जमा की तारीख से दो साल पूरे होने पर जमा परिपक्व हो जाएगा। खाताधारक खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष की समाप्ति के बाद, लेकिन उसकी परिपक्वता से पहले एक बार पात्र शेष राशि का अधिकतम 40 प्रतिशत तक निकालने के लिए पात्र होगा।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment