WPL 2024 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनीं डब्ल्यूपीएल चैंपियन
गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद एलिसे पैरी की अगुआई में बल्लेबाजों की धैर्य भरी पारियों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी - RCB) ने रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल - WPL 2024) के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को आठ विकेट से हराकर दूसरे चरण का खिताब अपने नाम किया।
![]() नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग खिताब जीतने पर ट्रॉफी के साथ जश्न मनातीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की खिलाड़ी। |
दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा (44) और मेग लेनिंग (23) ने शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन शेफाली के आउट होने के बाद आरसीबी के स्पिनरों ने शानदार वापसी कर दिल्ली को 18.3 ओवर में महज 113 रन पर ही समेट दिया। जिससे दिल्ली की लगातार दूसरे साल खिताब से चूक गयी। पिछले साल टूर्नामेंट के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धीमी शुरुआत की जिससे उन्होंने 19.3 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर खिताब जीत लिया। ऋचा घोष (नाबाद 17 रन, 14 गेंद, दो चौके) ने टीम के लिए विजयी चौका जड़ा। मंधाना ने 39 गेंद में 31 रन की धीमी पारी खेली और सोफी डिवाइन ने 27 गेंद में पांच चौके और एक छक्के से 32 रन का योगदान दिया। एलिसे पैरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं। आरसीबी के लिए यह महिला (डब्ल्यूपीएल) और पुरुष फ्रेंचाइजी क्रिकेट (इंडियन प्रीमियर लीग) में पहला खिताब है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (44 रन) और कप्तान मेग लैंिनग (23 रन) की मदद से 43 गेंद में बिना विकेट गंवाए 64 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दी। लेकिन शेफाली के आउट होते ही पूरी टीम बिखर गई और महज 49 रन के अंदर सभी 10 विकेट गंवा दिए। आस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनू (20 रन देकर तीन विकेट) ने आठवें ओवर में तीन विकेट चटकाकर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम के चरमराने का सिलसिला शुरू किया। इसके बाद मेजबान टीम इन झटकों से उबर नहीं सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल सबसे सफल गेंदबाज रही उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट झटके।
बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनर शेफाली ने पहली 11 गेंद में आराम से खेली लेकिन इसके बाद उसने तेजी दिखायी। शेफाली ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर हाथ खोलते हुए घुटने के बल बैठकर पहला छक्का मोलिनू पर लांग ऑन पर जड़ा। चौथे ओवर में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को गेंदबाजी पर लगाया गया जिनके ओवर में 19 रन बने। शेफाली ने उनके सिर के ऊपर छक्का जड़कर आक्रामकता दिखायी जिससे लैंिनग भी उत्साहित हो गयीं। इसके बाद लैंिनग ने इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके जड़ दिए।
शेफाली ने आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसे पैरी पर एक छक्का और एक चौका जड़ा जिससे दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में 52 रन पर पहुंच गया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामकता जारी रखते हुए अगले ओवर में सोफी डिवाइन पर एक-एक चौका जड़ा। इसके बाद आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स पर ब्रेक लगाने में कामयाबी हासिल की जब मोलिनू ने आठवें ओवर में शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी को आउट करते हुए तीन विकेट झटके। बल्कि वह हैट्रिक के करीब खड़ी थी लेकिन मारिजाने काप ने हैट्रिक नहीं बनने दी। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर तीन विकेट पर 72 रन हो गया। लैंिनग पारी को संभालने की कोशिश में जुटी थीं लेकिन श्रेयंका की गेंद पर पगबाधा आउट हो गयीं। घरेलू टीम ने गैर जरूरी बड़े शॉट की तलाश में लगातार विकेट गंवाना जारी रखा और 81 रन तक छह विकेट खो दिए। दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट महज 23 रन में गंवा दिए।
स्कोर बोर्ड
दिल्ली कैपिटल्स -
मेग लैनिं पगबाधा बो. पाटिल 23
शेफाली वर्मा का. वारेहैम बो. मोलिनू 44
जेमिमा रोड्रिग्स बो. मोलिनू 00
एलिस कैप्से बो. मोलिनू 00
मारिजाने काप का. डेविने बो. शोभना 08
जेस जोनासेन का. मंधाना बो. शोभना 03
राधा यादव रन आउट (मोलिनू) 12
मीनू मणि पगबाधा बो. पाटिल 05
अरुधंति रेड्डी बो. पाटिल 10
शिखा पांडे (नाबाद) 05
तानिया भाटिया का. घोष बो. पाटिल 00
अतिरिक्त - 03
कुल - (18.3 ओवर में सभी आउट) 113
विकेटपतन - 1/64, 2/64, 3/64, 4/74, 5/80, 6/81, 7/87, 8/101, 9/113
गेंदबाजी - रेणुका सिंह 2-0-28-0, सोफी मोलिनू 4-0-20-3, एलिस पैरी 2-0-14-0, सोफी डेविने 1-0-9-0, जॉर्जिया वारेहैम 3-0-16-0, श्रेयंका पाटिल 3.3-0-12-4, आशा शोभना 3-0-14-2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर -
स्मृति मंधाना का. रेड्डी बो. मणि 31
सोफी डिवाइन पगबाधा बो. पांडे 32
एलिसे पैरी (नाबाद) 35
ऋचा घोष (नाबाद) 17
कुल - (19.3 ओवर में दो विकेट पर) 115
विकेटपतन - 1/49, 2/82
गेंदबाजी - मारिजाने काप 4-0-20-0, एलिस कैप्से 3-0-13-0, शिखा पांडे 4-0-11-1, राधा यादव 1-0-18-0, अरुधंति रेड्डी 3.3-0-26-0
जेस जॉनसन 2-0-15-0, मीनू मणि 2-0-12-1
| Tweet![]() |