IND vs ENG, 2nd Test, Lunch : भारत की पहली पारी 396 रन पर सिमटी, जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

Last Updated 03 Feb 2024 11:51:47 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को यहां भारत की पहली पारी 112 ओवर में 396 रन पर सिमट गयी।


जायसवाल

लंच के समय तक इंग्लैंड ने भी तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिये और उसने बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए।

डकेट 17 और क्रॉली 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

इससे पहले, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 209 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले दोहरे शतक के दौरान 290 गेंदों की पारी में 19 चौके और सात छक्के जड़े।

भारतीय टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 336 रन से आगे से की थी। टीम ने 60 रन जोड़कर अपने चारों विकेट गंवा दिये।

इंग्लैंड के लिए दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट लिये। शोएब बशीर और रेहान अहमद को भी तीन-तीन सफलता मिली।

स्कोरबोर्ड

    भारत पहली पारी :
    यशस्वी जायसवाल का बेयरस्टो बो एंडरसन 209
    रोहित शर्मा का पोप बो बशीर 14
    शुभमन गिल का फोक्स बो एंडरसन 34
    श्रेयस अय्यर का फोक्स बो हार्टले 27
    रजत पाटीदार बो रेहान 32
    अक्षर पटेल का रेहान बो बशीर 27
    श्रीकर भरत का बशीर बो रेहान 17
    रविचंद्रन अश्विन का फोक्स बो एंडरसन 20
    कुलदीप यादव    नाबाद 08
    जसप्रीत बुमराह का रूट बो रेहान 06
    मुकेश कुमार का रूट बो बशीर 00
    अतिरिक्त : (नो बॉल: 01, लेग बाई: 01) 02
    कुल : (112 ओवर में सभी आउट) 396 रन
    विकेट पतन : 1-40, 2-89, 3-179, 4-249, 5-301, 6-330, 7-364, 8-383, 9-395
    गेंदबाजी :
    एंडरसन        25-4-47-3
    रूट         14-0-71-0
    हार्टले         18-2-74-1
    बशीर         38-1-138-3
    रेहान          17-2-65-3

इंग्लैंड पहली पारी

ज़ैक क्रॉली* 15 नाबाद

बेन डकेट  17 नाबाद

भाषा/समयलाइवडेस्क
विशाखापत्तनम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment