IND vs SA, ICC World Cup 2023: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया निर्णय, कौन-कौन खेल रहा है देखें प्लेइंग इलेवन

Last Updated 05 Nov 2023 01:25:14 PM IST

आईसीसी विश्व कप के 37वें मैच के दिन रात के मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अभी तक अंक तालिका में किस देश की क्या स्थिति है जानिए।


IND vs SA, ICC World Cup 2023: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया निर्णय

रोहित टॉस जीतने पर कहा कि उन्हें यहां पर खेलना अच्छा लगता है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बवूमा ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाज़ी ही करते और उनकी टीम की मज़बूती भी पहले बल्लेबाज़ी है लेकिन अंडर लाइट्स चेज़ करना उनके लिए एक चुनौती होगी। साउथ अफ़्रीका में एक बदलाव है। जेराल्ड कट्ज़ी की जगह पर शम्सी की वापसी हुई है।

भारतीय फैंस के लिए यह खुशखबरी की बात भी है कि आज विराट कोहली का जन्म दिन भी है। ऐसे में फेंस चाहेंगे कि कोहली 49वां शतक बनाएं।

हालांकि ईडन गार्डंस ही वह मैदान है जहां कोहली ने बतौर चेज़ मास्टर ख़ुद को स्थापित किया था।

टीमें इस प्रकार हैं :-

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जाडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह. मोहम्मद सिराज

साउथ अफ़्रीका : क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बवूमा. रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम, हाइनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा. लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

 

 

समयलाइव डेस्क
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment