B'day Spl: 36 साल के हुए रोहित शर्मा, BCCI व खिलाड़ियों ने इस तरह दी बधाई

Last Updated 30 Apr 2023 12:58:59 PM IST

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।


रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ अच्छे कप्तान भी है। रोहित शर्मा की गिनती सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है।

रोहित 30 अप्रैल 2023 को 36 साल के हो गए। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

पूर्व भारतीय आलराउंडर युवराज सिंह ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को उनके 36वें जन्मदिन पर रविवार को बधाई दी।

युवी ने कहा कि मुम्बई इंडियंस के कप्तान को गर्व होना चाहिए कि उन्होंने कितना लम्बा सफर तय किया है। वनडे विश्व कप विजेता ने ट्विटर पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक भाई, टीम में एक युवा खिलाड़ी, जब हम पहली बार मिले थे, से लेकर अब टीम का नेतृत्व करने तक, आपने अच्छा किया है। आपको गर्व होना चाहिए कि आपने इतना लम्बा सफर तय किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस वर्ष आप ढेरों रन बनाएं और अनेक ट्रॉफियां जीतें। ढेर सारा प्यार।"

 

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर रोहित को बधाई दी है। मैं आपके अच्छे भाग्य और सफलता की कामना करता हूं। आपके लिए और भारतीय क्रिकेट के लिए नई उपलब्धियों से भरा एक और साल हो। हमेशा खुश रहो भाई। जन्मदिन मुबारक हो।



इसके अलावा मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा के लिए उनकी के खिलाड़ियों ने भी जमकर बधाई दी। मुंबई इंडियंस द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कैमरुन ग्रीन समेत अन्य उन्हें खास अंदाज में बधाई देते नजर आ रहे हैं।

 


रोहित शर्मा के जन्मदिन पर युजवेंद्र चहल ने भी खास पोस्ट की और लिखा कि ‘पूरी दुनिया में मेरे पसंदीदा सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे मेरे मार्गदर्शक प्रकाश, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, वह व्यक्ति जो मुझे दुनिया में किसी और से ज्यादा हंसाता है, हैप्पी बर्थडे रोहिताआ शर्मा।

 

उनके अलावा बीसीसीआई ने भी पोस्टर जारी किया है।

रोहित 30 अप्रैल 2023 को 36 साल के हो गए। वह एक दशक से अधिक समय से भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

 

आईएननस/समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment