IPL 2023 : लखनऊ ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हराया

Last Updated 29 Apr 2023 09:34:24 AM IST

काइल मायर्स और मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) ने IPL के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने के बाद पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को शुक्रवार को आईपीएल के मैच में 56 रन से हरा दिया।


मोहाली : पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते लखनऊ सुपर जाइंट्स मार्कस स्टोइनिस।

मायर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाए जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली जिसके दम पर लखनऊ ने पांच विकेट पर 257 रन बनाए। आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाए।

जवाब में पंजाब की टीम 19.5 ओवर में 201 रन पर आउट हो गई। अथर्व तायडे ने 36 गेंद में 66 रन बनाए जो आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक है । लियाम लि¨वगस्टोन (22 गेंद में 36 रन) और सकिंदर रजा (14 गेंद में 23 रन) हालांकि टिककर नहीं खेल सके। कप्तान शिखर धवन तीन मैचों के बाद लौटे लेकिन दो गेंद ही खेल पाए। युवा तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार ओवर में 37 रन देकर चार विकेट लिए। लखनऊ की यह आठ मैचों में पांचवीं जीत थी जबकि पंजाब की आठ मैचों में चौथी हार रही। पंजाब का स्कोर एक समय 15 ओवर में चार विकेट पर 152 रन था लेकिन आखिरी पांच ओवर में 106 रन बनाकर लगभग असंभव था।

इससे पहले धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिए। फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले। कैगिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिए हालांकि उन्हें दो विकेट मिले। यह आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम है जिसने 2013 में क्रिस गेल के 175 रन की मदद से 263 रन बनाए थे।

बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। मायर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जहड़े। मायर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बडोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े। स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए। लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 73 रन बनाए। स्टोइनिस 13वें ओवर में आउट हो जाते लेकिन लांग आन पर कैच लपकने के प्रयास में लि¨वगस्टोन ने सीमारेखा को छू दिया।

स्कोर बोर्ड

लखनऊ सुपर जाइंट्स -
केएल राहुल का. शाहरूख बो. रबाडा     12
काइल मायर्स का. धवन बो. रबाडा     54
आयुष बडोनी का. चाहर बो. लि¨वगस्टोन     43
मार्कस स्टोइनिस का. शर्मा बो. कुरेन      72
निकोलस पूरन पगबाधा बो. अर्शदीप      45
दीपक हुड्डा (नाबाद)    11
क्रुणाल पांड्या (नाबाद)    5
अतिरिक्त -     15
कुल - (20 ओवर में पांच विकेट पर)    257
विकेटपतन - 1/47, 2/74, 3/163, 4/239, 5/251
गेंदबाजी -  बरार 3-0-42-0, अर्शदीप 4-0-54-1, रबाडा 4-0-52-2, रजा 1-0-17-0, चाहर 4-0-29-0, कुरेन 3-0-38-1, लि¨वगस्टोन 1-0-19-1

पंजाब किंग्स -
प्रभसिमरन सिंह का. सैम्स बो. नवीन हक      09
शिखर धवन का. क्रुणाल बो. स्टोइनिस     01
अथर्व तायडे का. एंड बो. बिश्नोई     66
सकिंदर रजा का. क्रुणाल बो. यश ठाकुर     36
लियाम लि¨वगस्टोन पगबाधा बो. बिश्नोई     23
सैम कुरेन का. बडोनी बो. नवीन हक     21
जितेश शर्मा का. राहुल बो. यश ठाकुर     24
शाहरूख खान का. बिश्नोई बो. यश ठाकुर     06
राहुल चाहर का. हुड्डा बो. ठाकुर      00
कैगिसो रबाडा बो. नवीन हक     00
अर्शदीप सिंह (नाबाद)    02
अतिरिक्त -     13
कुल - (19.5 ओवर में सभी आउट)    201
विकेटपतन - 1/3, 2/31, 3/109, 4/127, 5/152, 6/178, 7/192, 8/193, 9/197
गेंदबाजी - स्टोइनिस 1.5-0-21-1, मायर्स 1-0-4-0, बडोनी 0.1-0-0-0, नवीन हक 4-0-30-3, आवेश 2-0-28-0, मिश्रा 2-0-23-0,  बिश्नोई 4-0-41-2, यश ठाकुर 3.5-0-37-4     क्रुणाल 1-0-13-0

भाषा
मोहाली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment