IPL 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को हराया
रविंद्र जडेजा की अगुवाई में अपने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद डेवोन कोंवे के 57 गेंद में नाबाद 77 रन की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।
![]() IPL 2023 : चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को हराया |
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सनराइजर्स सात विकेट पर 134 रन ही बना सकी। जवाब में चेन्नई ने आठ गेंद बाकी रहते तीन विकेट पर 138 रन बनाये। न्यूजीलैंड के कोंवे 57 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं रूतुराज गायकवाड़ ने 30 गेंद में 35 रन बनाये जिसमें दो चौके शामिल थे। कोंवे और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिये 87 रन की साझेदारी की। दोनों ने पावरप्ले में 50 रन जोड़े।
इससे पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स को खुलकर खेलने ही नहीं दिया। जडेजा ने 22 रन देकर तीन विकेट लिये। सनराइजर्स के लिये सर्वाधिक 34 रन अभिषेक शर्मा ने बनाये। हैरी ब्रूक (18) और शर्मा ने पहले विकेट के लिये 35 रन जोड़े जबकि शर्मा और राहुल त्रिपाठी (21) ने दूसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी की। मध्यक्रम में कोई महत्वपूर्ण साझेदारी नहीं बन सकी और हैदराबाद के बल्लेबाज रनगति बढाने में नाकाम रहे। जडेजा और महीश तीक्षणा ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को बांधे रखा।
जडेजा ने शर्मा, त्रिपाठी और मयंक अग्रवाल को पवेलियन भेजा। ब्रूक ने तुषार देशपांडे को दो चौके लगाये लेकिन आकाश सिंह की गेंद पर रूतुराज गायकवाड़ को कैच देकर लौटे। तीसरे ओवर में सिंह को पहला छक्का जड़ने वाले शर्मा ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया लेकिन वह जडेजा का पहला शिकार बने। अजिंक्य रहाणे ने डीप में उनका अच्छा कैच लपका।
स्कोर बोर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद :
हैरी ब्रूक का गायकवाड़ बो आकाश 18
अभिषेक शर्मा का रहाणे बो जडेजा 34
राहुल त्रिपाठी का आकाश बो जडेजा 21
एडेन मार्कराम का धोनी बो तीक्षणा 12
हेनरिच क्लासेन का गायकवाड़ बो पथिराना 17
मयंक अग्रवाल स्ट. धोनी बो जडेजा 02
माकरे जानसेन नाबाद 17
वाशिंगटन सुंदर रन आउट 09
अतिरिक्त : 04
कुल : (20 ओवर में सात विकेट पर) 134
विकेट पतन : 1-35, 2-71, 3-84, 4-90, 5-95, 6-116, 7-134
गेंदबाजी : आकाश 3-0-17-1, देशपांडे 3-0-26-0, तीक्षणा 4-0-27-1, अली 2-0-18-0, जडेजा 4-0-22-3, पथिराना 4-0-22-1
चेन्नई सुपर किंग्स :
रूतुराज गायकवाड़ रन आउट 35
डेवोन कोंवे नाबाद 77
अजिंक्य रहाणे का मार्कराम बो मार्कंडेय 09
अंबाती रायुडू बो मार्कंडेय 09
मोईन अली नाबाद 06
अतिरिक्त : 02
कुल : 18 . 4 ओवर में तीन विकेट पर 138
विकेट पतन : 1-87, 2-110, 3-122
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 2-0-10-0, मार्क जानसेन 3-0-37-0, एडेन मार्कराम 1-0-11-0, वाशिंगटन सुंदर 2.4-0-16-0 मयंक मार्कंडेय 4-0-23-2, उमरान मलिक 3-0-18-0, मयंक डागर 3-0-21-0
| Tweet![]() |