ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वांई का शव कटक के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला

Last Updated 14 Jan 2023 09:42:21 AM IST

ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन्स 11 जनवरी से लापता थी और उनका शव शुक्रवार को कटक के करीब घने जंगल में मिला। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।


ओडिशा की महिला क्रिकेटर का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा कि उनका शव अथागढ क्षेत्र में गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था।

राजश्री के कोच ने बृहस्पतिवार को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्होंने कहा कि गुरूदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जायेगा। उनके परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है ‘क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।’

राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गयी थी लेकिन राजश्री अंतिम सूची में शामिल नहीं थी।

पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिये तांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गयीं लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिये पुरी जा रही हैं।

भाषा
भुवनेश्वर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment