टी-20 विश्व कप : इंग्लैंड को झटका, डकवर्थ लुईस में आयरलैंड से हारा

Last Updated 27 Oct 2022 08:04:05 AM IST

आयरलैंड के कप्तान एंडी बालबर्नी के अर्धशतक और जोश लिटिल की शानदार गेंदबाजी के अलावा बारिश की कृपा से आयरलैंड ने टी-20 विश्व कप के सुपर 12 के मैच में बुधवार को यहां इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर पांच रन से पराजित कर एक और बड़ा उलटफेर किया।


मेलबर्न : टी-20 विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ विकेट लेने के बाद खुशी में झूमते आयरलैंड के खिलाड़ी।

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को बाहर का रास्ता दिखा कर सुपर 12 में जगह बनाने वाली आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने पर 19.2 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई।  इसके जवाब में इंग्लैंड ने जब 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाए थे तो बारिश आ गई जिसके कारण आगे खेल नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस पद्धति के अनुसार इंग्लैंड तब पांच रन पीछे था।

आयरलैंड की तरफ से बालबर्नी ने 47 गेंदों में 62 रन की पारी खेली जो उनका टी-20 विश्व कप में पहला और कुल आठवां अर्धशतक है। उन्होंने लोरकान टकर (27 गेंदों पर 34 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। आयरलैंड की यह विश्व कप में इंग्लैंड पर दूसरी जीत है। इससे पहले उसने 11 साल पहले वनडे विश्व कप में इंग्लैंड को हराया था। कुल मिलाकर आयरलैंड की इंग्लैंड पर यह तीसरी जीत है। उसने दो बार वनडे में अपने इस प्रतिद्वंदी को हराया है।

आयरलैंड की इस जीत से ऑस्ट्रेलिया का रास्ता खुल गया है क्योंकि ग्रुप में छह में से पांच टीमों के अब दो-दो अंक हैं। इंग्लैंड को खराब शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा। लिटिल (तीन ओवर में 16 रन देकर दो विकेट) ने अपने पहले दो ओवरों में ही कप्तान जोश बटलर (शून्य) और एलेक्स हेल्स (सात) को पवेलियन भेज दिया था जिसने आखिर में अंतर पैदा किया। बेन स्टोक्स (छह) पावर प्ले में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज थे।

स्कोर बोर्ड (मैन ऑफ द मैच : एंडी बिलबर्नी)
आयरलैंड :
पॉल स्टर्लिग का कुरेन बो वुड     14
एंडी बालबर्नी का हेल्स बो लिविंगस्टोन     62
लोरकन टकर रन आउट     34
हैरी टेक्टर का बटलर बो वुड     00
कर्टिस कैंपर का बटलर बो वुड     18
जॉर्ज डॉकरेल बो लिविंगस्टोन     00
गैरेथ डेलानी नाबाद     12
मार्क एडायर का कुरेन बो लिविंगस्टोन     04
बैरी मैकार्थी बो कुरेन     03
फिओन हैंड बो कुरेन     01
जोश लिटिल का बटलर बो स्टोक्स     00
अतिरिक्त :    09
कुल : (19.2 ओवर में सभी आउट)             157
विकेट पतन : 1/21, 2/103, 3/103, 4/132, 5/132, 6/138, 7/149, 8/152, 9/156, 10/157
गेंदबाजी : बेन स्टोक्स 2.2-0-8-1, क्रिस वोक्स 3-0-41-0, मार्क वुड 4-0-34-3, सैम कुरेन 3-0-31-2, आदिल राशिद 4-0-24- 0, लियाम लिविंगस्टोन 3-0-17-3


इंग्लैंड :  जोस बटलर का टकर बो लिटिल     00
एलेक्स हेल्स का एडायर बो लिटिल     07
डेविड मलान का हैंड बो मैकार्थी     35
बेन स्टोक्स बो हैंड     06   
हैरी ब्रूक का डेलानी बो डॉकरेल     18
मोइन अली नाबाद     24
लियाम लिविंगस्टोन नाबाद     01
अतिरिक्त :     14
कुल : (14.3 ओवर में पांच विकेट पर)    105
विकेट पतन : 1/0, 2/14, 3/29, 4/67, 5/86
गेंदबाजी : जोश लिटिल 3-0-16-2, मार्क एडायर 2- 0-10-0, बैरी मैकार्थी 3-0-20-1, फिओन हैंड 2-0-17-1, गैरेथ डेलानी 3.3-0-33-0, जॉर्ज डॉकरेल 1-0-5-1
परिणाम : आयरलैंड डकवर्थ लुईस नियम में जीता।

 

भाषा
मेलबर्न


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment