IPL : मुंबई ने अर्जुन तेंदुलकर को खरीदा, हरभजन कोलकाता के पास गए

Last Updated 19 Feb 2021 02:37:19 AM IST

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को सचिन की पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने गुरूवार को आईपीएल नीलामी में 20 लाख रुपये की कीमत पर खरीद लिया।


अर्जुन तेंदुलकर (file photo)

अर्जुन इस सा में मुंबई की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। अर्जुन का आधार मूल्य 20 लाख रुपये था। अर्जुन के पिता सचिन आईपीएल में हमेशा मुंबई टीम की तरफ से खेले थे।

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को कोलकाता नाईट राइडर्स ने उनके दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर ही खरीद लिया।

हरभजन पिछले सत्र में आईपीएल खेलने यूएई नहीं गए थे। केदार जाधव को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। जाधव का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।

नीलामी में आरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, जैसन रॉय, हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिल पाए।

वार्ता
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment